Home » Uncategorized » सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल रहे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट विद्यालय की एनसीसी टीम ने गीत की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल रहे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट विद्यालय की एनसीसी टीम ने गीत की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल रहे

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट विद्यालय की एनसीसी टीम ने गीत की प्रस्तुति और समूह नृत्य एमएलबी स्कूल एवं सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय दमोह एवं समूह नृत्य टाइम्स पब्लिक स्कूल ने प्रस्तुत किया। सभी कार्यक्रमों में अतिथियों और जन समूह का मन मोह लिया।

देहदान करने वाले परिजनों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देहदान करने वाले स्वर्गीय श्री पूरनलाल अग्रवाल के पुत्र ऋषि अग्रवाल का सम्मान किया गया। स्वर्गीय श्री अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर में 1 फरवरी 2018 को देह दान किया था।

दमोह गौरव सम्मान

इस अवसर पर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए डॉक्टर श्याम सुंदर दुबे उत्थान साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बकायन को शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए, सुषमा पटेल ग्राम घाना मैली जबेरा को महिला दिव्यांग क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में अविस्मरणीय योगदान के लिये (आप भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है), हरे माधव परमार्थ सेवा समिति दमोह को समाज सेवा क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए (इनके द्वारा रेलवे स्टेशन पर विगत लगभग 10 वर्षों से यात्रियों के लिए निशुल्क स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है), और गुरु सिंह सभा दमोह को समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए गुरु गोविंद सिंह पार्क कचौरा शॉपिंग सेंटर दमोह में प्रतिदिन प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गरीब व्यक्तियों के लिये पिछले 10 वर्षों से भोजन लंगर कराया जाता है। सभी का सम्मान मंच से प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया गया।

मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण द्वारा ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना तहत जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा हितग्राही सत्यनारायण वैद्य ग्राम बालाकोट विकासखंड दमोह को 40 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया । उन्होंने कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण केंद्र बटियागढ़ संदीप पटेल को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण कार्य में किए गए उत्कृष्ट कार्य और सहायक यंत्री शशि भूषण सिंह ठाकुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तेंदूखेड़ा तथा थाना प्रभारी तेजगढ़ अरविंद सिंह ठाकुर को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कार्यकारी निरीक्षक थाना प्रभारी दमोह देहात रचना मिश्रा

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This