*अपमान जनक बयानों पर भड़का गुस्सा- शिखा जैन*
दमोह ..रविवार के दिन दमोह में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी के विवादित बयानों को लेकर दमोह भाजपा कार्यालय में सैकड़ों महिलाएं हाथों में राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतला लेकर, नारेबाजी करती हुई अस्पताल चौक पर पहुंची जहां पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधी और पटवारी के पुतलों को चप्पल मारकर जमकर नारेबाजी कर आग के हवाले करने के उपरांत परिक्रमा लगाई।
*अपमान जनक बयानों पर भड़का गुस्सा- शिखा जैन*
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन ने पुतला दहन के दौरान बताया कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि स्वर्गीय माता जी के खिलाफ कि गई अभद्र टिप्पणी और जीतू पटवारी के द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं पर शराब पीने को लेकर दिए गये बयान से भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी नाराजगी है। दमोह जनपद पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री प्रीति राजू ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस तरह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार की सभा में मोदी जी की माता जी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की हैं। उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा है कि क्या राहुल गांधी के संरक्षण में भरें मंच से देश के प्रधानमंत्री की माता जी को गाली दी गई है। जिसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को महिलाओं का अपमान बताकर सवाल उठाया है कि क्या पटवारी अपनी मां,बहिन और प्रदेश कि महिलाओं को नहीं पहचानते हैं। उन्होंने कहा है कि यह विवादित टिप्पणी लाड़ली बहिनों और मातृशक्ति का अपमान है।
*कांग्रेस नेताओं को दी चेतावनी*
दमोह के अस्पताल चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि ऐसे अपमानजनक बयानों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा जिला मंत्री आरती राय और आभार प्रदर्शन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मनीषा दुबे के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से शिखा जैन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रीति ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष,सुमन पटेल,केसर सूर्यवंशी, सुषमा विश्वकर्मा,रेनू रजक,राधा सोनी, आरती राय, सरस्वती, सुनीता सोनी,दुर्गेश मिश्रा, द्रौपदी,गीता पटेल, कविता साहू, माया सोनी,किरण रैकवार, आशारानी, ज्योति, प्रीति रैकवार, प्रीति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।










