Home » अपराध » Mp » आज मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का शंख नाद

आज मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का शंख नाद

आज मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का शंख नाद

जिला दमोह एवं तहसील दमोह इकाई के आवाहन पर वीरांगना दुर्गावती संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन

दमोह में विभिन्न पेंशनर एवं कर्मचारी संघटनो के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर पेंशनर्स की हो रही उपेक्षा के लिए प्रथम चरण में शंखनाद कर

झालर बजा कर आंदोलन की शुरुआत की एवं मान0 मुख्यमंत्री महोदय के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख वक्ता ठाकुर उमराव सिंह पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक ,श्री के सी जैन कार्यकारणी सदस्य, श्री आर के मिश्रा अध्यक्ष पेंशनर्स समाज द्वारा शासन ,प्रशासन द्वारा निरंतर पेंशनरों के प्रति हो रही उपेक्षा जैसे राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6)कीआड में समय पर राहत नहीं देना, मान0 उच्चतम न्यायालय तक पेंशनरों को जाने मजबूर करना और निर्णय हो जाने पर सभी को लाभ न दिया जाना जबकि मान0 उच्चतम न्यायालय का निर्णय कोई पार्टी हो या न हो सभी के लिए बाध्यकारी होता हे, करोना काल में ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50% छूट को पुनः लागू न किया जाना।उत्तरप्रदेश एवं अन्य राज्य सरकारों द्वारा 10 लाख कैश लैश चिकित्सा सुविधा न दिया जाना, पुरानी पेंशन बहाल किया जाना आदि सहित जिला स्तरीत मांगो में जिला,तहसीलों में पेंशनर संघों की मीटिंग न बुलाना पूर्व बैठकों के निर्णयों पर कार्यवाही न किया जाना ,पेंशनरों के पीपीओ सेवा निवृति के साथ ही जारी हो कर उनके सभी क्लेम न मिलना,30 जून,31 दिसंबर के सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के संबंध में शासन के स्पष्ट निर्देश जारी हो जाने के बाबजूद पुनरीक्षित पीपीओ जारी न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।साथ ही यदि घोषणा की कि यदि इनका निराकरण नहीं होता है तो मध्य प्रदेश/दमोह के पेंशनरों को मजबूरन धरना ,प्रदर्शन,जागरूकता

रैली,भोपाल में विधान सभा का घेराव,क्रमिक अनशन,आमरण अनशन आदि जैसे कदम उठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

आंदोलन के प्रथम चरण में श्री उमराव सिं पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक पेंशनर्स समाज, श्री स्वामी अशोक तिवारी पूर्व अध्यक्ष तृतीय श्रेणी एवं संरक्षक पेंशनर्स समाज ,श्री के एल राय ,श्री भारत लाल दुबे संरक्षक, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोरचा अध्यक्ष श्री एम एल सरैयाश्री के सी जैन कार्यकारणी सदस्य,श्री ललित चौबे महामंत्री ,श्री सुरेन्द्र चौबे,श्री पी एल शर्मा,श्री पी एन अहिरवार ,श्री एस डी प्रधान,श्री नन्हे भाई पटेल दमोह तहसील अध्यक्ष,श्री एम पी मिश्रा पुलिस संघ एवं उपाध्यक्ष बड़ी देवी मंदिर आदि अनेक वरिष्ठ पेंशनर एवं श्री बड़कुल जिला अध्यक्ष,लिपिक संघ पदाधिकारी सदस्य आदि की उपस्थित रही।अंत में श्री के एल राय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This