कलेक्टर मिशा सिंह पहॅुची सांदीपनि स्कूल पैंरेट्स मीटिंग में हुई शामिल
दमोह कलेक्टर मिशा सिंह आज सांदिपनी विद्यालय पहॅुची। उन्होने यहां आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों से चर्चा की। विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही आयरन की गोली वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होनें आयरन गोली के महत्व से भी अवगत कराया।
कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा विद्यालय की छात्राओं में गणित और विज्ञान विषय को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। छात्राएं इन विषयों को और अच्छे से पढ़ने और समझने की जिज्ञासा रखती हैं। संवाद के दौरान कई छात्राओं ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी और भविष्य में आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चयनित होने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की। कलेक्टर ने उन्हें शुरुआती स्तर पर मार्गदर्शन भी दिया।
कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं का देशहित में योगदान देने का उत्साह देखकर वह प्रभावित हुईं। छात्राओं की सोच और आत्मविश्वास से शिक्षा के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
अभिभावकों ने विद्यालय की पढ़ाई की पद्धति की सराहना की और कहा कि बच्चों का भविष्य बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहा है। विद्यालय के प्रयासों का सकारात्मक असर छात्रों में स्पष्ट झलक रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के नेमा, प्राचार्य आर.पी कुर्मी विशेष रूप से मौजूद रहे।





















































