Home » अपराध » Mp » दमोह जिले के प्रयोगशाला शिक्षकों ने सौंपा प्रार्थना पत्र

दमोह जिले के प्रयोगशाला शिक्षकों ने सौंपा प्रार्थना पत्र

दमोह जिले के प्रयोगशाला शिक्षकों ने सौंपा प्रार्थना पत्र

दमोह। जिले के सभी प्रयोगशाला शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पहुँचकर परिवीक्षा अवधि समाप्ति एवं संविलियन (लियन) संबंधी आदेश जारी किए जाने की मांग को लेकर सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में नियुक्त हुए प्रयोगशाला शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। जबकि अन्य जिलों में ये आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

संविलियन आदेश जारी न होने के कारण शिक्षकों को विभागीय सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This