फर्जी खाद पर्ची कांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
दमोह/तेन्दूखेड़ा।
थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस ने शासकीय खाद बोरी फर्जी पर्ची के माध्यम से प्राप्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी तोफान पिता रामकुमार पटेल (उम्र 58 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09 तेन्दूखेड़ा ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की थी कि सजल साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा फर्जी शील, साइन एवं नकली खाद पर्ची तैयार कर शासकीय खाद प्राप्त किया गया है।
इस पर थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस ने आरोपी सजल पिता शैलेन्द्र साहू निवासी वार्ड क्रमांक 12 तेन्दूखेड़ा एवं पूनम लोधी पत्नी कौशल सिंह लोधी निवासी ग्राम बम्हौरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 318(4) भादंवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की।
आरोपी सजल साहू से 03 फर्जी शील, एक बही एवं 04 बोरी यूरिया खाद जप्त की गई।
आरोपी पूनम लोधी से फर्जी शील बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*सराहनीय योगदान और महत्वपूर्ण भूमिका*
कार्रवाई में सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. 799 बृजेश तिवारी, प्र.आर. 536 याशीन खान, प्र.आर. 416 सालिम खान, आर. 314 शैलेन्द्र बघेल, आर. 837 विशाल बैन, आर. 374 राममिलन, आर. 513 गोपाल सिंह, आर. 155 रणधीर दांगी, न.र.स. सलीम खान एवं मुनीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।














































