Home » अपराध » Mp » *नियुक्ति आदेश के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी भटक रहा दफ्तर-दफ्तर*

*नियुक्ति आदेश के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी भटक रहा दफ्तर-दफ्तर*

*नियुक्ति आदेश के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी भटक रहा दफ्तर-दफ्तर*

सागर/दमोह लोक निर्माण विभाग सागर परिक्षेत्र में निशक्त जनों के लिए जून 2024 में निकली विशेष भर्ती के तहत सहायक ग्रेड-3 पद के अभ्यर्थी एक साल बाद भी नियुक्ति आदेश के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

दमोह निवासी एक दिव्यांग युवक ने बताया कि उसने आवेदन करने के बाद 16 जुलाई 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा लिया था। उस दौरान उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र लोकोमोटर डिसेबिलिटी का होने के बावजूद उसका नाम मल्टीपल डिसेबिलिटी वर्ग में शामिल कर दिया गया।

अभ्यर्थी ने तत्काल इंटरव्यू कमेटी को इसकी जानकारी दी, लेकिन समिति ने बिना कोई जवाब दिए इंटरव्यू तो ले लिया, परन्तु अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया।

पीड़ित अभ्यर्थी ने कहा कि इस एक साल में उसने नियुक्ति आदेश के लिए कलेक्टर कार्यालय सहित कई अधिकारियों के चक्कर लगाए हैं।
दिव्यांग व्यक्ति ने जहां-जहां आवेदन दिए हैं उन्होंने आवेदन की पूरी सूची भी गिनाई—

23 जून 2025 को आवक-जावक शाखा में आवेदन।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रितु यादव को आवेदन।

अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत को आवेदन।

9 सितंबर 2025 को जनसुनवाई में आवेदन।

15 सितंबर 2025 को कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से आवेदन।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदिनी शर्मा को आवेदन।

24 अगस्त 2025 को दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार गोचर को आवेदन, जिसका पत्र सागर भेजा गया।

साथ ही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 33748551 भी दर्ज की।

अभ्यर्थी का कहना है कि इतने अधिक प्रयासों और बार-बार आवेदन देने के बावजूद जब सिस्टम काम नहीं करता तो आम जनता आखिर क्या करे?
उन्होंने कहा कि “अगर हम जैसे पढ़े-लिखे लोग इतने परेशान हैं, तो अशिक्षित और ग्रामीण लोग कितनी परेशानी झेलते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”

दिव्यांग अभ्यर्थी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उसके प्रकरण की गंभीरता से जांच कर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी किया जाए।

उसने यह भी कहा कि अगर संबंधित विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

संबंधित विभागीय अधिकारियों की चुप्पी बनी हुई है l दिव्यांग अभ्यर्थी बहुत ज्यादा मानसिक टेंशन में है उसके परिवार की आजीविका चलाने में काफी परेशानी हो रही है व्यक्ति को जॉइनिंग लेटर देकर नियुक्ति पर तुरंत रखा जाए

l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This