Home » अपराध » Mp » दमोह देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी पुलिस द्वारा गांजा के सहित दो आरोपियों को पकड़ा दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी पुलिस द्वारा गांजा के सहित दो आरोपियों को पकड़ा दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी पुलिस द्वारा गांजा के सहित दो आरोपियों को पकड़ा

दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा, स्मैक जैसे मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार 20 तारीख को सुबह 9:25 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मारूता

ल में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28,880 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और नकदी को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजू सिंह राजपूत पिता रामनाथ सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी मारूतलाल।

2. मिर्जा शौकत बेग पिता मिर्जा सिकंदर बेग, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर (छत्तीसगढ़), हाल निवासी न्यू दमोह।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी

निरीक्षक रचना मिश्रा, उप निरीक्षक प्रसीता कुमारी, सजीव अभय सिंह, स.आर. 78 सचिन नामदेव, म.आर. 276 सुमन यादव सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This