दमोह पुलिस का 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान
नुक्कड़ नाटक से दी जानकारी, 85 वाहनों पर हुई चालानी कार्यवाही
दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश और पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
अभियान के तहत आज जिले के तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, नोहटा और जबेरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन नाटकों के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया और साथ ही पंपलेट भी वितरित किए गए।
नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को शासन की प्रोत्साहन योजनाओं जैसे –
राहगीर योजना
कैशलेश योजना
हिट एंड रन प्रतिकर योजना
के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए नागरिक आगे आ सकें।
इसके साथ ही थाना यातायात पुलिस ने यातायात थाना परिसर और शहर के बैंक चौराहे पर चैक प्वाइंट लगाकर कार्यवाही की। चैकिंग के दौरान 85 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और कुल ₹55,200 का प्रशमन शुल्क वसूला गया।
जांच के दौरान 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़े गए। इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

















































