Home » अपराध » Mp » दमोह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 9 साल से फरार स्थायी वारंटी अपराधी गिरफ्तार

दमोह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 9 साल से फरार स्थायी वारंटी अपराधी गिरफ्तार

—————संदीप शर्मा की रिपोर्ट—————

दमोह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 9 साल से फरार स्थायी वारंटी अपराधी गिरफ्तार


दमोह। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 9 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी अपराधी अनुज उर्फ तीतल उर्फ अनिल बादल को दबोच लिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई थीं।

पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थायी वारंटी अनुज बादल अपने घर के पास बालाकोट रोड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

*लगातार चकमा देता रहा पुलिस को*

पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज बादल लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध 08 प्रकरणों में स्थायी वारंट और 02 प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से जारी थे। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी। आखिरकार कड़ी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता हाथ लगी।

आरोपी अनुज बादल के खिलाफ वर्ष 2017 से 2023 तक के बीच कई गंभीर मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा, अवैध हथियार रखने और सड़क दुर्घटना जैसे अपराध शामिल हैं।
प्रमुख प्रकरण इस प्रकार हैं –

209/2017 – धारा 341, 294, 323, 324, 506 भादवि।

688/2019 – धारा 294, 324, 506 भादवि।

689/2019 – धारा 25(2) आर्म्स एक्ट।

1264/2019 – धारा 279, 294, 146, 196, 180, 181 मोटर व्हीकल एक्ट।

1779/2021, 1192/2021, 1796/2021, 764/2023, 1016/21, 1485/22 – विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी अनुज बादल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के साथ उपनिरीक्षक अजीत दुबे, उपनिरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रआर देवेन्द्र सेवक, आरक्षक महेश यादव, संजय टंडन, राकेश अवस्थी, मंकेश दुबे, नरेन्द्र पटैरिया, राजेश ठाकुर और कृष्णकुमार लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 कुल मिलाकर दमोह पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। एक ऐसे अपराधी की गिरफ्तारी हुई है, जो 9 साल से फरार रहकर वारंटों की परवाह किए बिना खुलेआम घूम रहा था और अब जेल की सलाखों के पीछे है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This