Home » अंतर्राष्ट्रीय » Up » बांदा : स्कूली छात्रा बस की चपेट में आई, गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने पकड़ी बस, पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, कंडक्टर पर धक्का देने का आरोप

बांदा : स्कूली छात्रा बस की चपेट में आई, गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने पकड़ी बस, पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, कंडक्टर पर धक्का देने का आरोप

————वेद प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ————-

बांदा : स्कूली छात्रा बस की चपेट में आई, गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने पकड़ी बस, पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, कंडक्टर पर धक्का देने का आरोप


बांदा। जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल में पढ़ने वाली छात्रा सीता देवी पुत्री नेता प्रजापति विद्यालय की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। इसी दौरान प्राइवेट बस की लापरवाही से वह बस की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

कंडक्टर पर धक्का देने का आरोप

हादसे को देखने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि बस में चढ़ते समय कंडक्टर ने छात्रा को धक्का दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। गिरते ही बस का पिछला हिस्सा उसे रौंदता हुआ निकल गया। घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

ग्रामीणों ने रोकी बस

आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बस को रोक लिया और चालक-कंडक्टर को पकड़ लिया। इसी बीच घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लगातार बढ़ रही हैं प्राइवेट बसों की मनमानी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रही प्राइवेट बसें छात्रों से मनमानी व लापरवाही करती हैं। बसें अक्सर ओवरलोड होकर चलती हैं और कई बार कंडक्टर व चालक छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और जिम्मेदार बस मालिक, चालक व कंडक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच में जुटी

थाना बबेरू पुलिस ने मौके से बस को अपने कब्जे में ले लिया है और छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This