Home » अपराध » Mp » ———प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा ———— फुटेरा वार्ड क्रमांक 02 में स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से जुड़ा पूरा शहर

———प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा ———— फुटेरा वार्ड क्रमांक 02 में स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से जुड़ा पूरा शहर

———प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा ————

फुटेरा वार्ड क्रमांक 02 में स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से जुड़ा पूरा शहर

दमोह। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत 25 सितम्बर 2025 को नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा “स्वच्छता लक्षित इकाई कार्यक्रम” एवं “विशाल श्रमदान अभियान” का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कौचर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में किया गया।

अभियान के तहत फुटेरा वार्ड क्रमांक 02 में भाजपा पार्षद मनीष शर्मा, सहायक संचालक मत्स्योधोग सुरेंद्र कुर्मी, सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी, युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर पालिका कर्मचारी शामिल हुए।

इस अभियान की थीम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” रखी गई, जिसके अंतर्गत जिले के प्रत्येक वार्ड में चिन्हित स्थानों पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक श्रमदान कर सफाई कार्य संपन्न किया गया। फुटेरा वार्ड सहित पूरे शहर में लोगों ने झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में योगदान दिया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी ने नागरिकों में विशेष उत्साह का संचार किया। वार्डवासियों ने भी संकल्प लिया कि आगे भी इस तरह के अभियानों में सक्रिय भागीदारी करेंगे और अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखेंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This