—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
शिवाजी स्कूल के पास इंदिरा कॉलोनी (सिविल वार्ड-2) में SIR सर्वे अभियान लगातार जारी
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक टीम कर रही है सतत कार्य, आमजन से सर्वे में शामिल होने की अपील


दमोह।
शिवाजी स्कूल के पास स्थित राशन दुकान परिसर, इंदिरा कॉलोनी सिविल वार्ड-2 में SIR सर्वे का कार्य निरंतर जारी है। सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक टीम लगातार घर-घर पहुँचकर और कैंप परिसर में लोगों का सर्वे कर रही है।
टीम द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे समय पर पहुँचकर अपना SIR सर्वे अवश्य कराएँ, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति सर्वे से वंचित न रहे।
****सरकारी टीम की सक्रिय मौजूदगी****
निर्वाचन और प्रशासनिक व्यवस्था की ओर से निम्न अधिकारी-कर्मचारी लगातार उपस्थित रहे—
भारत ठाकुर
बंटी बाबू
राहुल मिश्रा
रुचि पालीवाल
***भाजपा संगठन की ओर से मिला सहयोग***
SIR सर्वे कैंप में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहयोग हेतु मौजूद रहे—
मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई
पूर्व जिला मंत्री वर्षा रैकवार
पूर्व नगर मोर्चा अध्यक्ष राजू नामदेव
मंडल उपाध्यक्ष विशाल शिवहरे
प्रभारी नीलेश सिंघई
जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी
मोंटी रैकवार, लालू जैन, मनोज असाटी, बाबू सोनी, संदीप शर्मा,
मोहनिश जड़िया, अंकुर पाराशर
सहित अनेक कार्यकर्ता मैदान में सक्रिय रहे।
***कैंप कल भी चलेगा***
जानकारी के अनुसार SIR सर्वे कैंप कल भी सुचारु रूप से आम जनता की सुविधा के लिए संचालित किया जाएगा।
टीम ने दोबारा अपील की है कि सभी पात्र नागरिक निर्धारित दस्तावेज़ लेकर कैंप पहुँचें और अपना सर्वे समय पर पूरा कराएँ।














































