Home » अपराध » Mp » *गायत्री महायज्ञ का आज होगा भूमिपूजन, 6 से 9 जनवरी तक होगा आयोजन*

*गायत्री महायज्ञ का आज होगा भूमिपूजन, 6 से 9 जनवरी तक होगा आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*गायत्री महायज्ञ का आज होगा भूमिपूजन, 6 से 9 जनवरी तक होगा आयोजन*

दमोह। दमोह जिले के नोहटा स्थित रानी अवंतीबाई लोधी परिसर में आज 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का विधिवत भूमिपूजन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार—

6 जनवरी को दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर जाना परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

7 जनवरी को देव आह्वान एवं यज्ञ का शुभारंभ होगा, साथ ही विभिन्न संस्कार दोपहर 3 बजे से संपन्न होंगे।

8 जनवरी को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं गुरु दीक्षा संस्कार आयोजित किए जाएंगे।

9 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति, तथा इसके पश्चात शाम 4 बजे तक विदाई भंडारा आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा नोहटा द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।

महायज्ञ की तैयारियों के क्रम में विभिन्न ग्रामों से पधारे गायत्री परिवार के सदस्यों से मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भेंट कर आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post