Home » अपराध » Mp » *यूट्यूबर से विवाद मामले में निलंबित शिक्षिका सोना मरावी बहाल विभागीय जांच अभी भी जारी*

*यूट्यूबर से विवाद मामले में निलंबित शिक्षिका सोना मरावी बहाल विभागीय जांच अभी भी जारी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*यूट्यूबर से विवाद मामले में निलंबित शिक्षिका सोना मरावी बहाल विभागीय जांच अभी भी जारी*

दमोह शासकीय प्राथमिक शाला हिनौती आजम में एक यूट्यूबर के साथ हुए विवाद और मारपीट के आरोप में निलंबित की गई प्राथमिक शिक्षिका सोना मरावी को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा फिर से सेवा में बहाल कर दिया गया है।

हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षिका को काम पर वापस लेने के बावजूद उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी।

घटनाक्रम की शुरुआत 9 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब पुष्पेंद्र सिंह लोधी नामक एक यूट्यूबर शासकीय प्राथमिक शाला हिनौती आजम पहुंचे थे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षिका सोना मरावी से कुछ सवाल-जवाब शुरू किए।

इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि शिक्षिका ने यूट्यूबर के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट भी की। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया गया था, जो बाद में जांच का मुख्य आधार बना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिसके आधार पर शिक्षिका के विरुद्ध थाना नोहटा में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, शासकीय गरिमा के विपरीत आचरण, अभद्र व्यवहार और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने 10 अक्टूबर 2025 को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

निलंबन के बाद शिक्षिका ने 9 दिसंबर 2025 को विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखा और आरोपों का प्रतिउत्तर देते हुए बहाली का निवेदन किया। जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद बहाली के आदेश जारी किए।

छात्रों की पढ़ाई आगामी वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य मानी गई।

प्रशासनिक निर्णय विद्यालय में उत्पन्न विवाद की स्थिति को शांत करने और शिक्षण कार्य सुचारू रखने के लिए उन्हें वापस बुलाया गया।

भले ही शिक्षिका को बहाल कर दिया गया है, लेकिन उन पर लगे आरोपों की फाइल अभी बंद नहीं हुई है।

विभाग का कहना है कि उनके निलंबन की अवधि का निर्णय और अंतिम फैसला विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दमोह में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर किया गया था जानलेवा हमला, तीन आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक पुलिस की गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते किया गया था हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को धरमपुरा निवासी कृष्णपाल सिंह ठाकुर पिता साहब सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों को चोटें आईं। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 984/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 नवंबर 2026 को पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रवि प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, किशन प्रजापति एवं एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. राजकुमार पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 32 वर्ष। 2. किशन पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 31 वर्ष। 3. रवि पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 34 वर्ष। 4. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक। तीनों वयस्क आरोपी धरमपुरा, दमोह के निवासी बताए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कपिल प्रजापति, शुभम प्रजापति, बालचंद प्रजापति एवं सुनील प्रजापति सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, दीपचंद एवं जितेन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।