Home » अपराध » Mp » *दमोह में पुलिस की सख्ती मारपीट के आरोपियों की कोतवाली पुलिस ने कराई पैदल परेड निकला जुलूस*

*दमोह में पुलिस की सख्ती मारपीट के आरोपियों की कोतवाली पुलिस ने कराई पैदल परेड निकला जुलूस*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में पुलिस की सख्ती मारपीट के आरोपियों की कोतवाली पुलिस ने कराई पैदल परेड निकला जुलूस*


दमोह। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपियों की सार्वजनिक रूप से पैदल परेड कराई।

यह कार्रवाई दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना को लेकर की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कासिम खान सहित कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कासिम खान, पंकज रायकवार, उदय बुंदेला, विजय राजपूत और पप्पू पटेल शामिल हैं।

मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार और नितेश जैन के नेतृत्व में सभी आरोपियों की कोतवाली थाना क्षेत्र में पैदल परेड कराई गई।

पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करना बताया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है।

पैदल परेड के उपरांत सभी आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दमोह में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर किया गया था जानलेवा हमला, तीन आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक पुलिस की गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते किया गया था हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को धरमपुरा निवासी कृष्णपाल सिंह ठाकुर पिता साहब सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों को चोटें आईं। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 984/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 नवंबर 2026 को पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रवि प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, किशन प्रजापति एवं एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. राजकुमार पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 32 वर्ष। 2. किशन पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 31 वर्ष। 3. रवि पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 34 वर्ष। 4. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक। तीनों वयस्क आरोपी धरमपुरा, दमोह के निवासी बताए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कपिल प्रजापति, शुभम प्रजापति, बालचंद प्रजापति एवं सुनील प्रजापति सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, दीपचंद एवं जितेन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।