Home » अपराध » Mp » *कलेक्टर कोचर ने वनांचल गांव घोगरा में ग्रामीणों के बीच मनाया नया साल; समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

*कलेक्टर कोचर ने वनांचल गांव घोगरा में ग्रामीणों के बीच मनाया नया साल; समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कलेक्टर कोचर ने वनांचल गांव घोगरा में ग्रामीणों के बीच मनाया नया साल; समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*


दमोह। नए वर्ष के प्रथम दिन कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पटेरा विकासखंड के अत्यंत दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के ग्राम घोगरा पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की।

छात्राओं से किया संवाद, स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
कलेक्टर ने गांव की बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनसे शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
छात्राओं ने बताया कि वे उच्च शिक्षा के लिए कुम्हारी जाती हैं।

स्कूल में बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नए वर्ष के प्रारंभ से ही बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, उन्होंने प्रशासन की ओर से 15 जनवरी तक किचन शेड की मरम्मत और बालिका शौचालय का निर्माण पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र पर त्वरित कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि गांव के कई बच्चों के आधार कार्ड अब तक नहीं बने हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने स्वयं करीब 20 बच्चों के नाम अपनी डायरी में दर्ज किए और पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि 15 जनवरी तक इन सभी बच्चों के आधार कार्ड बनकर संबंधित को मिल जाने चाहिए।

जाति प्रमाण पत्र के संबंध में उन्होंने ग्रामीणों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यदि वर्ष 1950 का कोई भी पैतृक दस्तावेज उपलब्ध है, तो प्रमाण पत्र आसानी से बन जाएगा।

उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया कि यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो फरवरी माह तक सभी पात्र ग्रामीणों को उनके प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएं।

इस अवसर पर कलेक्टर के साथ एसडीएम राकेश मरकाम, जनपद सीईओ पटेरा रचना प्रजापति, तहसीलदार उमेश तिवारी, जल निगम के जीएम गौरव सराफ और पीएम सड़क योजना से देवेश साहू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दौरे के अंत में छोटी बच्चियों ने कलेक्टर को स्वरचित चित्र भेंट किए, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दमोह में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर किया गया था जानलेवा हमला, तीन आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक पुलिस की गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते किया गया था हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को धरमपुरा निवासी कृष्णपाल सिंह ठाकुर पिता साहब सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों को चोटें आईं। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 984/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 नवंबर 2026 को पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रवि प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, किशन प्रजापति एवं एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. राजकुमार पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 32 वर्ष। 2. किशन पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 31 वर्ष। 3. रवि पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 34 वर्ष। 4. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक। तीनों वयस्क आरोपी धरमपुरा, दमोह के निवासी बताए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कपिल प्रजापति, शुभम प्रजापति, बालचंद प्रजापति एवं सुनील प्रजापति सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, दीपचंद एवं जितेन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।