Home » अपराध » Mp » **दमोह पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1.08 करोड़ के 540 गुमशुदा मोबाइल बरामद;

**दमोह पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1.08 करोड़ के 540 गुमशुदा मोबाइल बरामद;

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

**दमोह पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1.08 करोड़ के 540 गुमशुदा मोबाइल बरामद; 251 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान**

दमोह। आधुनिक समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत डेटा और यादों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

ऐसे में फोन खो जाने पर व्यक्ति को होने वाली मानसिक और आर्थिक परेशानी को समझते हुए दमोह पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 540 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये है।

शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सोमवंशी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए 251 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों (मोबाइल धारकों) को सुपुर्द किए गए। शेष मोबाइलों को भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके मालिकों तक पहुँचाया जाएगा।

**साइबर सेल की तकनीकी टीम का रहा विशेष योगदान**

इन फोनों की बरामदगी में जिले की साइबर सेल ने तकनीकी रूप से अहम भूमिका निभाई।
गुम हुए अधिकांश फोन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुए थे, जिन्हें आईएमईआई (IMEI) नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से ट्रैक किया गया।

पुलिस की इस तत्परता की वजह से 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति को सुरक्षित रिकवर किया जा सका।

**भावुक हुए मोबाइल स्वामी, पुलिस का जताया आभार**

जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए कीमती फोन वापस मिले, सभागार में खुशी का माहौल देखा गया। कई मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्होंने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उन्हें सुखद आश्चर्य दिया है। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

**पुलिस अधीक्षक ने दी सावधानी बरतने की सलाह**

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी सोमवंशी ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक कुल 540 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए

**कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए**

*भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरते अक्सर लोग बाजार या भीड़ वाले स्थानों पर लापरवाही के कारण फोन खो देते हैं।

* जेब का सही चयन करे एसपी ने सलाह दी कि मोबाइल को हमेशा आगे की जेब में रखना चाहिए, जिससे चोरी या गिरने की संभावना कम हो जाती है।

* तत्काल रिपोर्ट करे फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल में सूचना दें ताकि समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This