Home » अपराध » Mp » *शिवाजी स्कूल चौराहे पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल*

*शिवाजी स्कूल चौराहे पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*शिवाजी स्कूल चौराहे पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल*

*भू माफियों के द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय*

दमोह। शहर के प्रमुख शिवाजी स्कूल चौराहे एवं पुराने थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित शिवाजी स्कूल के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर वर्षों पूर्व एक सरकारी स्तंभ स्थापित था, जिस पर बाद में अवैध रूप से एक दुकान का निर्माण कर दिया गया और बताया जा रहा है कि उक्त दुकान को करीब 70 लाख रुपये में बेच दिया गया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि अब उसी सरकारी भूमि पर पुनः कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

यह स्थान शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह अतिक्रमण को बढ़ावा मिलता रहा तो आने वाले समय में दमोह के प्रमुख चौराहों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा और चौराहों की जगह बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो जाएंगी।

इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने प्रशासन पर यह आरोप भी लगाया कि जब अतिक्रमण की शुरुआत होती है, तब प्रशासन आंखें मूंदे रहता है, लेकिन जब हालात बिगड़ जाते हैं और आवागमन बाधित होने लगता है, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटती है।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष इस और ध्यान दे l
(1) सवाल उठता है अगर कागज है तो किसने परमिशन दी

(2) अतिक्रमण की स्थिति में जवाब देही सुनिश्चित करे नगरपालिका l

(3) कितने कीमत से किसने खरीदा और विक्रय किसने किया l

(4) जांच के बाद आरोपो पर लगेगा विराम…….?

(5) किसकी है संलिप्त भूमिका पूछते हैं आस पास के लोग….? अचानक मामला आया सामने….?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।