Home » धर्म » *महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बांकदपुर में बैठक सम्पन्न*

*महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बांकदपुर में बैठक सम्पन्न*

शिवरात्रि पर्व को लेकर मेला के दौरान पूरी व्यवस्थाएं रहेंगी-कलेक्टर श्री कोचर

गर्भगृह में दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा

*पुलिस प्रशासन का प्रयास रहता है कि दर्शनार्थियों को अच्छे से
दर्शन करा सके-पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी*

*महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बांकदपुर में बैठक सम्पन्न*

*अधिकारियों एवं मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*

दमोह : आगामी महाशिवरात्रि पर्व व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ बांदकपुर में एक बैठक ली। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन के साथ सभी ट्रस्टी गण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कोचर ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक-एक बिंदुओं पर चर्चा की । उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ट्रस्ट प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि 15 फरवरी से पहले सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद व्यवस्थित रूप से हो जाएं। उन्होने कहा शिवरात्रि पर्व को लेकर मेला के दौरान पूरी व्यवस्थाएं रहेंगी। पार्किंग से लेकर के, साफ-सफाई और रुकने की व्यवस्था, कावड़ियों को ठहरने की व्यवस्था, दर्शन की व्यवस्थाएं, सारी व्यवस्थाओं के बारे में बहुत विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा बेहतर से बेहतर प्रबंधन करने के प्रयास किये जायेंगे क्योंकि दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दर्शनार्थी आनंद और आस्था के साथ दर्शन करने आते हैं, उनको अच्छे से अच्छा अनुभव यहां पर मिले, यही प्रयास रहेगा।

उन्होने बताया गर्भगृह में दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, बाहर से ही दर्शन की व्यवस्था रहेगी। पिछली बार बहुत अच्छे तरीके से व्यवस्था हुई और किसी प्रकार से भगदड़ या कोई ऐसी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हुई। 15 फरवरी के दिन भी यही व्यवस्था लागू रहेगी और परिस्थितियों को देखते हुए फिर आगे निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर, पूरे मार्ग का अवलोकन भी किया।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया बुंदेलखण्ड के सभी अंचलो से लोग यहॉ बांदकपुर आते है, जिसमें कांवडिया और दमोह के लोकल लोग भी बडी संख्या में शामिल होते है। पुलिस प्रशासन का प्रयास रहता है कि दर्शनार्थियों को अच्छे से दर्शन करा सके, किसी भी प्रकार से अव्यवस्था न हो। इस बार सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमरे लगाने के सुझाव मंदिर प्रबंधन को दिए गये है, साथ ही किसी प्रकार की धक्का मुक्की नहीं हो इसके ‍लिए बैरिकेड्स की इस बार और पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। इस बार कम से कम 400 से 500 जिला बल तैनात रहेगा।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश मेहता उपाध्यक्ष राजकुमारी सिंह, सचिव पंकज हर्ष श्रीवास्तव, प्रबंधक पं. श्री रामकृपाल पाठक, सदस्य उमा प्रसाद असाटी, सदस्य गोविन्द तिवारी मौजूद थे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This