Home » अपराध » Mp » *दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब*

*दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब*

*भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा शहर*

दमोह महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दमोह जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली भव्य शिव वरयात्राओं ने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु शिव बारात में शामिल हुए।

*पुराने थाने से बांदकपुर धाम तक निकली ऐतिहासिक शिव बारात*

पिछले कई वर्षों से पुराने थाने क्षेत्र से स्वर्गीय सोनू चौरसिया द्वारा प्रारंभ की गई शिव वरयात्रा की परंपरा उनके स्वर्गवास के बाद भी निरंतर जारी है। स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया।

भोलेनाथ की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भव्य बारात प्रारंभ की गई। यह शोभायात्रा उमा मिस्त्री की तलैया, घंटाघर, टॉकीज चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर धाम पहुंची। हर प्रमुख चौराहे पर बारात का पुष्पवर्षा और आरती के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहे पर शिव प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भारत माता की आरती उतारी गई। इस दौरान विशाल धर्म ध्वजा फहराई गई, जिसे हिंदू संगठनों से जुड़े विक्रांत गुप्ता द्वारा श्रद्धापूर्वक धारण कर स्थापित किया गया।

मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित युवा पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारी—संदीप पाठक, दिनेश चौबे, संदीप शर्मा, उमेश महाराज, अर्पण सोनी, सेलू चौरसिया, दीपक सोनी, आकाश ठाकुर, सोनू ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, पवन विश्वकर्मा, अक्षत असाटी, मनोज जैन संदीप शर्मा उत्पल भट्ट और संजय असाटी—ने बारातियों का फलाहार व जलपान से स्वागत किया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

*जटाशंकर धाम से निकली विशाल शिव वरयात्रा*

इसी क्रम में जटाशंकर धाम से मोनू पाठक के मार्गदर्शन में भव्य शिव वरयात्रा निकाली गई। यह यात्रा जटाशंकर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सिविल वार्ड, बस स्टैंड, घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची,

जहां भगवान शिव के विवाह समारोह की रस्में विधि-विधान से संपन्न की गईं।

बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। कई युवक भूत-प्रेत और शिवगणों का स्वरूप धारण कर पारंपरिक शिव बारात की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत से वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। अस्पताल चौराहे पर साहिल बरमानी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

घंटाघर से गुजरती शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह प्रेमपूर्वक अभिनंदन किया। बीजेपी कार्यालय में पार्टी समर्थकों द्वारा बारात का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कोतवाली चौराहा पर तनुज पाराशर के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर फलाहार वितरित किया गया।

*धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जीवंतता का संदेश*

महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर दमोह की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जीवंतता को प्रदर्शित किया। देर रात तक शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

महाशिवरात्रि का यह पर्व यह संदेश दे गया कि परंपराएं केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली आस्था की सशक्त कड़ी हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This