—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह— 
*कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टोरी में बालिकाओं को दी गई भावभीनी विदाईसे
*मां-बाप से मिलने की खुशी और अधीक्षिका से बिछड़ने का गम*
दमोह/टोरी।
जिला दमोह के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टोरी में छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्रावास का माहौल भावुक हो गया।
छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री यशवंती महोबे के चेहरे पर भी खुशी के साथ-साथ भावुकता साफ झलक रही थी। छात्राओं को विदा करते समय उनकी आंखें भी नम हो गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी अधीक्षिका के प्रति गहरा स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। कई बालिकाओं की आंखों में भी आंसू आ गए और वे पुराने पलों को याद कर भावुक हो उठीं। छात्राओं ने कहा कि “आप ही हमारी शिक्षा हैं, आप ही हमारे मार्गदर्शक और गुरु हैं, आपने हमें मां की तरह स्नेह और मार्गदर्शन दिया है।”
कार्यक्रम में बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा ड्रेस प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह विदाई समारोह यादगार बन गया।
घर जाने की खुशी और बिछड़ने का गम इस दौरान बालिकाओं ने कहा कि सुश्री यशवंती महोबे से बिछड़ना उनके लिए बेहद भावुक पल है। गर्मी की छुट्टियों के तीन महीने कैसे बीतेंगे, यह सोचकर भी वे भावुक हो उठीं।
अंत में छात्रावास अधीक्षिका सुश्री यशवंती महोबे ने भी नम आंखों से छात्राओं को विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।














































