—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*दमोह में चैत्र नवरात्रि पर शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन*
दमोह। चैत्र शुक्ल पक्ष नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर श्री राम कुंज कॉलोनी, वालाकोट रोड, दमोह में श्रद्धा और भक्ति के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन यजमान परिवारों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर माँ दुर्गा की आराधना की गई।
महायज्ञ में आचार्य एवं विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में शतचंडी पाठ संपन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य राम अवतार दुबे जी, राजा पंडित शरद बिहारी गर्ग, अंकुर दुबे जी, योगेश मिश्रा जी, अक्षय जी, महेश तिवारी जी सहित समस्त आचार्य पंडितों का विशेष सहयोग रहा। कोई
नवदिवसीय इस अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं यजमान परिवारों ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समापन अवसर पर हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।













































