Home » अपराध » Mp » *मां बड़ी देवी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का लगा तांता, पुलिस प्रशासन भी पहुंचा*

*मां बड़ी देवी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का लगा तांता, पुलिस प्रशासन भी पहुंचा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*मां बड़ी देवी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का लगा तांता, पुलिस प्रशासन भी पहुंचा*

दमोह में

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर दमोह शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कन्या भोज के साथ-साथ शहर के प्रमुख मंदिरों—मां बड़ी देवी मंदिर और मां कंकाली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अठवाई का भोग लगाया गया।

मां बड़ी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अठवाई का भोग लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में हरियाली से सजे जवारे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दत्त कटारे एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। वहीं, अष्टमी के अवसर पर कई स्थानों पर महाआरती का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

दोपहर के समय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ट्रेनिंग कलेक्टर/तहसीलदार ऋषिकेश विजय ठाकरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन और टीआई कोतवाली मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This