Home » अपराध » Mp » *डायल-112 की तत्परता से बची चार जिंदगियां सड़क हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल*

*डायल-112 की तत्परता से बची चार जिंदगियां सड़क हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*डायल-112 की तत्परता से बची चार जिंदगियां सड़क हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल*

दमोह/पथरिया। थाना पथरिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को पथरिया थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक स्वाति जाट ने बिना देर किए थाना पथरिया में तैनात डायल-112 वाहन FRV-12 को मौके के लिए रवाना किया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 484 शिवम् तिवारी एवं पायलट आनंद राज तुरंत घटनास्थल के लिए पथरिया से सागर रोड की ओर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार 03 महिलाएं और 01 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी घायलों को तत्काल FRV-12 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

डायल-112 की इस त्वरित कार्यवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होती है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post