Home » अपराध » Mp » *खेत में करंट फैलाने वाले मालिक पर हो सख्त कार्रवाई मोंटी रैकवार*

*खेत में करंट फैलाने वाले मालिक पर हो सख्त कार्रवाई मोंटी रैकवार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*खेत में करंट फैलाने वाले मालिक पर हो सख्त कार्रवाई मोंटी रैकवार*

*माझी समाज के दो युवाओं की करंट से मौत पर जताया गहरा शोक*


दमोह। हटा क्षेत्र में खेत में फैले करंट की चपेट में आने से माझी समाज के दो युवाओं की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के दो होनहार युवा अभिषेक रैकवार और अस्सू रैकवार नदी में मछली पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान वे एक खेत में फैले करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

समाज के पदाधिकारियों — जिला अध्यक्ष राकेश धुरिया, शहर जिला अध्यक्ष राकेश रैकवार, हटा ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश बर्मन और समाजसेवी राहुल रैकवार ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हटा क्षेत्र में कई किसान अपने खेतों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित कर देते हैं, जिससे लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

समाज ने यह भी बताया कि इससे पहले भी करंट लगने से एक अन्य युवक की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रमुख मांगें

दोषी खेत मालिक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए

पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए

खेतों में करंट फैलाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए

माझी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से करंट फैलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर रोक लगाने की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This