Home » अपराध » Mp » *दमोह जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज़ एक दिन में 441 बालिकाओं का टीकाकरण*

*दमोह जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज़ एक दिन में 441 बालिकाओं का टीकाकरण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज़ एक दिन में 441 बालिकाओं का टीकाकरण*


दमोह, 04 अप्रैल 2026।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति मिल रही है। अभियान के तहत शनिवार को जिले के 22 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 441 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

यह अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है, जो आगामी तीन माह तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश इस अभियान में प्रथम स्थान पर है।

जिला टीकाकरण अधिकारी विक्रांत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि HPV का टीका पूर्णतः सुरक्षित है। अब तक विश्व के 165 देशों में 50 करोड़ से अधिक बालिकाओं को Gardasil टीका लगाया जा चुका है। भारत में इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 से की गई है।

उन्होंने बताया कि दमोह जिले में अब तक सभी विकासखंडों में कुल 370 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3783 बालिकाओं को टीका लगाया गया है। अभी तक जिले या प्रदेश में किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया की कोई शिकायत नहीं मिली है।

आज का टीकाकरण अब तक का सबसे अधिक रहा। यह टीका जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कोल्ड चेन पॉइंट्स पर उपलब्ध है।

विकासखंडवार प्रगति
बटियागढ़ – 395 हटा – 523 जबेरा – 476 पटेरा – 338 पथरिया – 510 तेंदूखेड़ा – 621

इस प्रकार जिले में कुल 14,336 बालिकाओं को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post