Home » अपराध » Mp » *ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक अहिरवार को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची एवं राइटिंग पैड (रजिस्टर) जब्त किया गया। जांच में पाया गया कि मोबाइल में “Khelo7.com” नामक प्लेटफॉर्म पर IPL Cricket ID बनी हुई थी, जिसमें कोड एवं बैलेंस उपलब्ध था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 336/26 दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपी का विवरण:

दीपक अहिरवार, पिता – हरिराम अहिरवार

निवासी – पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, दमोह

जप्त मशरूका:

वीवो कंपनी का मोबाइल – ₹10,000/-

क्वाइन (ऑनलाइन बैलेंस) – ₹1,500/-

मेन बैलेंस – ₹2,235/-

सट्टा पर्ची

रजिस्टर/पैड

नगद राशि – ₹500/-
कुल मशरूका मूल्य – ₹14,235/-

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ

प्र.आर. अभिषेक चौबे

प्र.आर. सौरभ टंडन (साइबर सेल)

आरक्षक नरेंद्र पटेरिया

आरक्षक बृजेंद्र मिश्रा
का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध सट्टा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This