Home » अपराध » *जनसुनवाई में सार्वजनिक तालाब बचाने की गुहार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश*

*जनसुनवाई में सार्वजनिक तालाब बचाने की गुहार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश*

*जनसुनवाई में सार्वजनिक तालाब बचाने की गुहार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश*

*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

जबेरा/दमोह। दमोह-जबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक सार्वजनिक तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए जनसुनवाई में आवाज उठाई गई। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को नगर के समाजसेवी एवं जागरूक युवक राजेश दुबे ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया।

शिकायत में बताया गया कि ग्राम के कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधि उक्त सार्वजनिक तालाब को खत्म करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही तालाब क्षेत्र में बने कचरा घर (नाडेप) को भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन में मांग की गई है कि तालाब के अस्तित्व को सुरक्षित रखा जाए तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दमोह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत जबेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को मौके पर जाकर जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तालाब क्षेत्र की जल व्यवस्था और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में इसके संरक्षण को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post