Home » अपराध » Mp » *दमोह में हजारों शिक्षकों का धरना संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

*दमोह में हजारों शिक्षकों का धरना संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह में हजारों शिक्षकों का धरना संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

दमोह। अध्यापक एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर एकता मध्यप्रदेश अध्यापक, शिक्षक संयुक्त मोर्चा, जिला दमोह ने बुधवार 08 अप्रैल 2026 को बड़ा आंदोलन करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में दमोह जिले के हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरना समाप्ति के बाद संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मीना मसराम को मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया।

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा डीईडीटी (DEdT) / टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को बताया गया। संयुक्त मोर्चा ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल समाप्त करने की मांग की।
मोर्चा का कहना है कि यह परीक्षा शिक्षकों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाती है, जिससे उनके शैक्षणिक कार्य प्रभावित होते हैं।

साथ ही, सरकार से मांग की गई कि इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों को राहत दी जाए।

दूसरी प्रमुख मांग में शिक्षकों को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा लाभ एवं वरिष्ठता प्रदान करने की बात कही गई।
वर्तमान व्यवस्था के चलते कई शिक्षक पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण जैसे महत्वपूर्ण लाभों से वंचित हैं।

संयुक्त मोर्चा ने सेवा गणना में सुधार कर शिक्षकों को उनका पूर्ण अधिकार देने की मांग की।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान न होने के कारण शिक्षकों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
यदि समय रहते इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो इसका नकारात्मक असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है।

संयुक्त मोर्चा ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की कि शिक्षकों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This