—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*हटा नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण घी एवं जेली के नमूने जांच हेतु भेजे गए*
दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हटा नगर में किराना एवं कंफेक्शनरी दुकानों पर औचक निरीक्षण कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने रमा कवि वार्ड, सोसाइटी रोड स्थित अन्नपूर्णा किराना भंडार एवं आजाद वार्ड स्थित श्रीजी किराना स्टोर पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान अन्नपूर्णा किराना भंडार से पतंजलि ब्रांड गाय के घी एवं बृजवासी ब्रांड गाय के घी के नमूने लिए गए।
वहीं, श्रीजी किराना स्टोर से मिक्स फ्रूट जेली पुडिंग का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।











































