Home » अपराध » Mp » *कलयुगी बेटे की करतूत मां की हत्या कर जलाया शव — आरोपी गिरफ्तार*

*कलयुगी बेटे की करतूत मां की हत्या कर जलाया शव — आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*कलयुगी बेटे की करतूत मां की हत्या कर जलाया शव — आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी संतोष नशा करने का था आदि नसे में किया जघन्य अपराध मां को ही उतारा मौत के घाट*

तेंदूखेड़ा/दमोह। थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेहरी में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने नशे के लिए रुपये न मिलने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को ग्राम सेहरी निवासी हल्कीबाई पति स्व. हरिराम यादव (65 वर्ष) का शव उनके घर में जली हुई अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल थाना तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की गई।

घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहन जांच की, जिसमें सामने आया कि मृतका के पुत्र संतोष यादव ने गांजा और शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर आरोपी ने पहले अपनी मां के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी ने हत्या को छुपाने के उद्देश्य से शव में आग लगा दी।

थाना तेंदूखेड़ा में आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी संतोष यादव निवासी ग्राम सेहरी को दिनांक 09 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक रावेन्द्र बागरी, सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रविचन्द्र सेन, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक नीरज नामदेव, आरक्षक विशाल बैन, आरक्षक शैलेन्द्र बघेल, आरक्षक राममिलन घोषी, आरक्षक रणधीर दांगी, आरक्षक कुंवर सिंह एवं आरक्षक गोपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This