—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*अवैध रूप से भंडारण की गई 19 पेटी अवैध शराब जब्त*
दमोह। दिनांक 10/04/2026 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तारादेही पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम तारादेही में बायपास तिराहा स्थित एक मकान, जो साहिल पिता राजेश धोबी निवासी तारादेही, थाना तारादेही जिला दमोह (म.प्र.) का है, वहां दबिश दी। मौके पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे बने कमरे से 19 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
जब्त की गई शराब में देशी प्लेन, लाल मसाला एवं सागर गोल्ड ब्रांड शामिल हैं। कुल 932 पाव (लगभग 167.76 लीटर) शराब जिसकी अनुमानित कीमत 98,060 रुपये है, को पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
आरोपी साहिल पिता राजेश धोबी निवासी तारादेही के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक तिरुपुड़े,
प्रधान आरक्षक 282 तुलसीराम ठाकुर,
आरक्षक 780 राजेन्द्र सिंह,
आरक्षक 102 पंकज व्यासी,
आरक्षक 375 बलराम सिंह,
आरक्षक 64 भगत सिंह,
आरक्षक 741 राममनोहर यादव,
तथा डायल 112 पायलट रमेश सिंह मुड़या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







































