Home » अपराध » Mp » *नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न 75 मरीजों की जांच – 12 को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया*

*नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न 75 मरीजों की जांच – 12 को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न 75 मरीजों की जांच – 12 को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया*

*हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट*

हिण्डोरिया। नगर के राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल में एक दिवसीय नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर लाभ लिया। यह शिविर सद्गुरु सेवा संघ, चित्रकूट के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।

शिविर में कुल 75 मरीजों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद, आंखों से कम दिखाई देना, आंख की पुतली खराब होना सहित विभिन्न नेत्र रोगों की पहचान की गई। इनमें से 12 मरीजों को गंभीर स्थिति में पाए जाने पर ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से चित्रकूट भेजा गया। वहीं 28 मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. कुंदन ठाकुर एवं डॉ. राजेश यादव शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर जांच कराना जरूरी है।

डॉ. कुलदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हिण्डोरिया स्थित राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल में अब प्रत्येक माह की 12 तारीख को नियमित रूप से नि: शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को लगातार लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित मरीजों के लिए चित्रकूट में भोजन, आवास, यात्रा एवं दवाइयों की संपूर्ण व्यवस्था सद्गुरु सेवा संघ द्वारा नि: शुल्क की जाती है।

शिविर के सफल आयोजन में रोहन पाठक, मेघा पाठक सहित समस्त पाठक परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सहयोग से शिविर का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा का सराहनीय प्रयास बताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This