Home » अपराध » Mp » *लकवाग्रस्त व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या क्षेत्र में शोक की लहर*

*लकवाग्रस्त व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या क्षेत्र में शोक की लहर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*लकवाग्रस्त व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या क्षेत्र में शोक की लहर*

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आनू में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 50 वर्षीय हरिशंकर अहिरवार ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी मयूर बड़गैंया और राजकुमार सेन ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This