Home » अपराध » Mp » *भाजपा दीनदयाल नगर मंडल द्वारा सभी बूथों पर मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती अर्पित किए श्रद्धा सुमन*

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल द्वारा सभी बूथों पर मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती अर्पित किए श्रद्धा सुमन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल द्वारा सभी बूथों पर मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती अर्पित किए श्रद्धा सुमन*

दमोह। भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल द्वारा जिले भर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बजरिया वार्ड क्रमांक 1 में हुआ मुख्य आयोजन
बजरिया वार्ड नंबर 1 में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और मिष्ठान वितरण कर उत्सव का आनंद साझा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजिद रिजवी, बूथ अध्यक्ष जीतू राठौर, सुनील राठौर, पप्पू पटेल, मुकेश राय, शाहिद अली सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This