Home » Uncategorized » *हिण्डोरिया की उज़मा फातिमा ने रचा इतिहास एमपी बोर्ड 12वीं में हासिल किया 5वां स्थान*

*हिण्डोरिया की उज़मा फातिमा ने रचा इतिहास एमपी बोर्ड 12वीं में हासिल किया 5वां स्थान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हिण्डोरिया की उज़मा फातिमा ने रचा इतिहास एमपी बोर्ड 12वीं में हासिल किया 5वां स्थान*

*(शालेय परिवार एवं परिजनों में खुशी की लहर, दी शुभकामनाएं)*

*हिंडोरिया से सोजत खान की रिपोर्ट*

दमोह/हिण्डोरिया। क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा कुं. उज़मा फातिमा ने हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

उज़मा फातिमा, जनपद स्कूल में पदस्थ रहे स्वर्गीय याकूब खान की नातिन एवं शिक्षक मुबस्सिर खान की पुत्री हैं। साथ ही वे हाजी मतीन खान, शिक्षक शफीक खान, शिक्षिका नज़मा बेगम तथा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जावेद खान की भतीजी हैं।

वर्तमान में उज़मा फातिमा श्री राजेन्द्र पाठक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल हिण्डोरिया में अध्ययनरत हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विशेष रूप से बायोलॉजी विषय में उन्होंने 100 में से 100 अंक अर्जित किए, वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे कठिन विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर उनके पिता एवं शिक्षक मुबस्सिर खान ने बताया कि उज़मा ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार की ओर से उसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए गए, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य, उच्च शिक्षा और निरंतर सफलता की कामना की।

विद्यालय के संस्थापक रोहन पाठक एवं प्राचार्य मेघा पाठक ने भी उज़मा की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उज़मा की सफलता उसके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उज़मा फातिमा की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, नगरवासियों एवं समस्त शालेय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This