Home » अपराध » Mp » *वृद्धजन सम्मान और सेवा के पात्र किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं — कलेक्टर श्री यादव*

*वृद्धजन सम्मान और सेवा के पात्र किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं — कलेक्टर श्री यादव*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*वृद्धजन सम्मान और सेवा के पात्र किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं — कलेक्टर श्री यादव*

*अपना-घर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण बुजुर्गों से की आत्मीय चर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश*


दमोह, 16 अप्रैल 2026

जिले के नवागत कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने आज “अपना-घर” (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री यादव ने स्पष्ट कहा कि वृद्धजन समाज के सम्माननीय सदस्य हैं और उनकी सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश बुजुर्गों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और वे सुरक्षित एवं अच्छे वातावरण में रह रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष जताते हुए कहा कि यह प्रशासन के लिए सकारात्मक संकेत है।

कलेक्टर श्री यादव ने बुजुर्गों को आध्यात्मिक जीवन अपनाने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और आपसी सहयोग के साथ रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए आपसी समझ और सामूहिकता जरूरी है। कुछ बुजुर्गों द्वारा आपसी मतभेद की बात सामने आने पर उन्होंने मिल-जुलकर रहने का संदेश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान एक वृद्धजन द्वारा पारिवारिक संपत्ति विवाद की जानकारी देने पर कलेक्टर ने एसडीएम सौरभ गंधर्व को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने वृद्धाश्रम के कमरों का निरीक्षण किया, बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मिले और उनका आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन वृद्धजनों के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post