Home » अपराध » Mp » *पथरिया अनुविभाग में जप्त वाहनों की नीलामी संपन्न लाखों की बोली लगी*

*पथरिया अनुविभाग में जप्त वाहनों की नीलामी संपन्न लाखों की बोली लगी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*पथरिया अनुविभाग में जप्त वाहनों की नीलामी संपन्न लाखों की बोली लगी*


दमोह, 16 अप्रैल 2026।
अनुविभाग पथरिया अंतर्गत थाना पथरिया एवं थाना बटियागढ़ में 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश तथा जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी पथरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया के निर्देशन में नीलामी हेतु कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी पथरिया में निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। निविदाओं को खोलने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।

नीलामी प्रक्रिया में थाना पथरिया के 52 तथा थाना बटियागढ़ के 31 वाहनों को शामिल किया गया। इन वाहनों का मूल्यांकन अनुविभागीय अधिकारी विद्युत/यंत्रिकी द्वारा कराकर स्थानीय समाचार पत्रों में इश्तहार प्रकाशित कराया गया था। निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर मूल्यांकन के आधार पर थाना पथरिया के लिए 2,26,000 रुपये तथा थाना बटियागढ़ के लिए 1,37,000 रुपये का ऑफसेट प्राइस तय किया गया।

नियत समय पर दोनों थानों के लिए तीन-तीन निविदाएं प्राप्त हुईं। निविदा खोलने की कार्रवाई के दौरान थाना पथरिया के वाहनों के लिए अधिकतम बोली 3,17,696 रुपये तथा थाना बटियागढ़ के लिए 1,89,620 रुपये प्राप्त हुई।

सफल निविदाकारों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रस्तावित बोली की 90 प्रतिशत राशि एक सप्ताह के भीतर जमा कर संबंधित वाहन प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार पूरी नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This