Home » अपराध » Mp » *दमोह में मुख्य अभियंता का दौरा समाधान योजना एवं विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा*

*दमोह में मुख्य अभियंता का दौरा समाधान योजना एवं विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह में मुख्य अभियंता का दौरा समाधान योजना एवं विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा*

दमोह। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, सागर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री डी. कुमार ने 16 अप्रैल 2026 को दमोह वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के मीटिंग हॉल में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन की समाधान योजना, राजस्व पैरामीटर की प्रगति, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

मुख्य अभियंता श्री कुमार ने भूरी ग्राम में आयोजित समाधान योजना शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। वर्तमान में लगभग 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जिसे शत-प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उच्च ट्रिपिंग वाले 11 केवी फीडरों के मेंटेनेंस कार्य को कार्यपालन अभियंता की निगरानी में प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्य अभियंता ने 33/11 केवी उपकेंद्र किल्लाई गांव का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की। उन्होंने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 33 केवी किल्लाई से बांसा लाइन इंटरकनेक्शन कार्य का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की।

तत्पश्चात उन्होंने दमोह उत्तर संभाग का निरीक्षण करते हुए बिल सुधार कार्य एवं लोकल परचेस मटेरियल रजिस्टर की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, उपभोक्ता संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री अमित चौहान, कार्यपालन अभियंता श्री मोतीलाल साहू, श्री प्रवीण कुल्हारे, श्री मोहल सुल्या सहित सभी वितरण केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This