Home » अपराध » Mp » *बाल विवाह रोकने हेतु धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न*

*बाल विवाह रोकने हेतु धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*बाल विवाह रोकने हेतु धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न*

*हिंडोरिया हिंसुजात खान की रिपोर्ट*

दमोह। संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग दमोह के संयुक्त तत्वाधान में एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत जनपद कार्यालय दमोह के सभागार में आगामी अक्षय तृतीया पर्व को ध्यान में रखते हुए एक गरिमामय बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखों, सचिवों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक में दमोह जनपद अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, बाल कल्याण समिति सदस्य रश्मि वर्मा, डॉ. मोनिका पालीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता नीता मिश्रा, असाटी समाज अध्यक्ष कंचन असाटी, भागवताचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित जागेश्वर तिवारी, काजी कुतुबुद्दीन खान एवं विश्वकर्मा समाज की प्रदेश अध्यक्ष एकता विश्वकर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों और अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बच्चों के अधिकारों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता सुजात खान ने “अब गाँव-गाँव और शहर-शहर में जाग रही है नारी” गीत प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता खुशबू तिवारी द्वारा किया गया, जिन्होंने संस्था की प्रगति एवं भविष्य के लक्ष्यों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

संकल्प संस्था के जिला समन्वयक देवेन्द्र दुबे ने जिले में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी से आगे आकर दमोह को बाल हितैषी जिला बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जनपद अध्यक्ष प्रीति ठाकुर द्वारा सभी उपस्थितजनों को बाल विवाह रोकने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजीव मिश्रा, अधिकारी अनन्तराम कुर्मी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विप्र समाज मीना पाठक, संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, श्वेता खरे, प्रतिभा ठाकुर, राकेश शर्मा, प्रहलाद रैकवार, राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में जनपद के सचिव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This