—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 5 व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला*
दमोह। थाना कुम्हारी क्षेत्र में 17 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 3 बजे एक फोर व्हीलर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमोह 112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राम नरेश ने तत्परता दिखाते हुए थाना कुम्हारी में तैनात डायल-112 वाहन (FRV-17) को तत्काल मौके के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने पाया कि एक चार पहिया वाहन पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें जिला मैहर के 2 पुलिस कर्मियों सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
डायल-112 स्टाफ में शामिल आरक्षक नितिन राजपूत एवं पायलट इकरार खान ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल कुम्हारी अस्पताल पहुंचाया।
डायल-112 की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी स्थिति को संभालने में मदद मिली।










































