



*सना फातिमा, मुस्कान बी, निशवा नूरी एवं सना बी का शानदार सुयश*
*हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट*
दमोह/हिण्डोरिया: स्थानीय संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिण्डोरिया की छात्राओं ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है।
कन्या शाला की छात्रा मुस्कान बी (पिता नबाब खान) ने 500 में से 451 अंक प्राप्त कर 91.2% अंक हासिल किए। वहीं हाजी रफीक खान मासाब की नातिन सना फातिमा ने 500 में से 436 अंक अर्जित कर 87.2% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में सना बी (पिता जावेद खान) ने 500 में से 435 अंक प्राप्त कर 87% अंक हासिल किए।
इसी कड़ी में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में राजेन्द्र पाठक शाला की छात्रा निशवा नूरी (पिता यार मोहम्मद) ने भी 90% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज का गौरव बढ़ाया।
इन सभी छात्राओं की इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सफलता पर समस्त मुस्लिम समाज, परिजनों, नगरवासियों एवं शालेय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








































