Home » अपराध » Mp » *बड़ी खबर: चैनपुरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा स्थानीय लोगों और पुलिस ने दिखाई तत्परता*

*बड़ी खबर: चैनपुरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा स्थानीय लोगों और पुलिस ने दिखाई तत्परता*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*बड़ी खबर: चैनपुरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा स्थानीय लोगों और पुलिस ने दिखाई तत्परता*

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा स्थित सुनार नदी के पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक और फोर व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में उसकी आवाज गूंज उठी, जिससे स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनते ही माझी समाज के मंडल अध्यक्ष डालचंद रैकवार, समिति अध्यक्ष लखन रैकवार एवं गोविंद रैकवार ने बिना देर किए मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद में जुट गए।
उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायल व्यक्तियों को संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और बिना समय गंवाए जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस पूरी घटना में स्थानीय नागरिकों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपदा की घड़ी में मानवीय संवेदनाएं और तत्परता ही सबसे बड़ी ताकत होती हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This