—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 ने बचाई जान*
दमोह, दिनांक: 21/04/2026
दमोह जिले के थाना तारादेही अंतर्गत ग्राम सनाई में आज प्रातः लगभग 5 बजे एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पति हुकम आदिवासी द्वारा अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर सोते समय धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 21-04-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एफआरवी वाहन क्रमांक 19 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
एफआरवी स्टाफ आरक्षक 665 देवकरण एवं पायलट नीरज वर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना पर दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक राम नरेश द्वारा भी तत्परता से कार्यवाही करते हुए एफआरवी को रवाना किया गया।













































