Home » अपराध » Mp » *दमोह में युवा जोश प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत जेसीबी से पुष्पवर्षा ने बनाया खास*

*दमोह में युवा जोश प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत जेसीबी से पुष्पवर्षा ने बनाया खास*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में युवा जोश प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत जेसीबी से पुष्पवर्षा ने बनाया खास*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दमोह आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के स्थानीय टॉकीज तिराहा पर युवा कार्यकर्ता हरी रजक एवं उनकी टीम द्वारा उनका भव्य और अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की सबसे खास और आकर्षक झलक तब देखने को मिली जब प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बन गया। जैसे ही श्याम टेलर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में युवाओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ नजर आया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष तिवारी, कपिल सोनी, भरत यादव, विवेक अग्रवाल, लालू जैन, कृष्ण कुमार खरे, मोनू राजपूत, आलोक मुखरैया, सत्यम चौबे, गोलू साहू, पीयूष असाटी, निक्की सेन, श्रवण पाठक, अखिलेश ठाकुर, विशाल चौबे, विवेक पटेल, अमन रजक, मयंक, समर्थ चौबे, शिवांश तिवारी, गीतेश आठ्या, शुभम गुप्ता, साहिल राज और बंधन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि युवाओं में राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। साथ ही यह भी देखने को मिला कि नए और आकर्षक तरीकों से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और ऊर्जा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This