Home » अपराध » Mp » *अजब धाम फतेहपुर में दमोह पुलिस की रात्रि चौपाल* श्रुतकीर्ति सोमवंशी एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*

*अजब धाम फतेहपुर में दमोह पुलिस की रात्रि चौपाल* श्रुतकीर्ति सोमवंशी एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*

*अजब धाम फतेहपुर में दमोह पुलिस की रात्रि चौपाल*

श्रुतकीर्ति सोमवंशी एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

दमोह/बटियागढ़। जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अजब धाम फतेहपुर में दमोह पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। शनिवार रात लगभग 9 बजे शुरू हुई इस चौपाल में पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच खुला संवाद हुआ, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं, कानून व्यवस्था और जनसहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। एसपी ने लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान एसडीओपी प्रिया सिंधी ने भी ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

चौपाल में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सतर्क नागरिक बनकर समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशाल पटेल, मगरोन थाना प्रभारी बी. एल. पटेल, चौकी प्रभारी आर. एस. राजपूत, प्रधान आरक्षक नीरज राय सहित अन्य पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की चौपाल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है और समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव हो पाता है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This