Home » अपराध » Mp » *उपजेल हटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न*

*उपजेल हटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*उपजेल हटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न*

दमोह : 25 अप्रैल 2026
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय जबलपुर के क्षेत्राधिकार अंतर्गत समस्त उपजेलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर जेल में परिरूद्ध समस्त बंदियों का आवश्यक उपचार एवं परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के पालन में उपजेल हटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति हटा सिराज अली, जेलर नागेन्द्र चैधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डाँ. हेमराज सिंह, ईएनटी चिकित्सक डाँ. यू बी रेड्डी, पीजीएमओ डाँ. जावेद अहमद, बीएमओ डाँ. उमाशंकर पटैल, पैनल अधिवक्ता एम. एस. नरेलिया, दीनदयाल चनपुरिया, कपिल देव सिंह गौर, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, जेल स्टाफ, पीएलव्ही एवं बंदी उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 38 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाईयां वितरित की गई एवं जेल में निरूद्ध बंदियों को पैनल अधिवक्ताओं द्वारा विधिक सलाह प्रदान की गई। शिविर के अंत में जेलर नागेन्द्र चैधरी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This