Home » अपराध » Mp » *बुद्ध पूर्णिमा पर सुश्री यशवंती मोहवे ने दिया करुणा और शांति का संदेश समाज ने की सराहना*

*बुद्ध पूर्णिमा पर सुश्री यशवंती मोहवे ने दिया करुणा और शांति का संदेश समाज ने की सराहना*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बुद्ध पूर्णिमा पर सुश्री यशवंती मोहवे ने दिया करुणा और शांति का संदेश समाज ने की सराहना*

दमोह। पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महिला अजाक्स संघ, जिला दमोह की जिला अध्यक्ष सुश्री यशवंती मोहवे द्वारा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए समाज में प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की।

अपने संदेश में सुश्री यशवंती मोहवे ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ है, जो हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनका यह संदेश कि “क्रोध का अंत प्रेम से, अज्ञान का अंत ज्ञान से और दुखों का अंत धैर्य एवं सद्कर्मों से होता है” प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।

सुश्री मोहवे ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता, समानता और सद्भाव का वातावरण बनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

उनके इस प्रेरणादायी संदेश की समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे सकारात्मक और मार्गदर्शक संदेश समाज में जागरूकता और सद्भाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में सुश्री यशवंती मोहवे ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This