—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह में कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी*


दमोह। शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जबलपुर नाका स्थित नवीन जिला कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया सहित कई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया, प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, परम यादव, संजय चौरसिया, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, प्रदीप खटीक, राव बृजेंद्र सिंह, मनु मिश्रा एवं केके वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नया कार्यालय पार्टी गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां से संगठनात्मक कार्यक्रमों को विस्तार दिया जाएगा और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।















































